भारत के साथ सबसे अहम प्राथमिकताओं पर काम करता है अमेरिका
वाशिंगटन । विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा से पहले कहा कि अमेरिका सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी अहम है। हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करते हैं। मिलर ने कहा कि उन्हें यह उम्मीद है कि भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने और साझा चिंता के मामलों पर काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा के बारे में किए गए सवालों पर मिलर ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि निश्चित रूप से यूक्रेन में युद्ध उन विषयों में से एक होगा जिन पर चर्चा की जाएगी।
प्रवक्ता मिलर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई पिछली बैठकों में भी चर्चा के विषयों में से एक रहा है। अमेरिका स्पष्ट रूप से वीजा में देरी को चिंता का विषय मानता है और कांसुलर दल भारत में जितना संभव हो उतनी तेजी से वीजा आवेदनों पर कार्रवाई करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुझे पता है कि यह देश में हमारे दूतावास के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की आधिकारिकयात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन की ओर से 22 जून 2023 को आयोजित राजकीय रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा
स्मार्ट मीटर लगाने की समय सीमा दो साल बढ़ाई, आयोग ने लिया फैसला
डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव