वाराणसी : ठंड कंपा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर मौसम बदल गया।  सुबह से ही घने कोहरे की चादर छायी रही। इसी का नतीजा रहा कि गलन अधिक लग रही थी। सुबह जहा घना कोहरा छाया रहा वही पछुआ हवाओं में भी नमी अधिक रही। इस वजह से ठंड भी अधिक लग रही। इस बीच तापमान में उतार चढाव बना है। न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे का कहना है कि दो दिन तो ऐसे ही मौसम रहेगा लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलेगा। तापमान में कमी के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं।