फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग....
जांजगीर जिला के फर्नीचर दुकान में लगी आग शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट स्थित साहू फर्नीचर में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे पूरे दुकान में फैल गई। दुनका में खरी भी समान आग के चपेट में आ गई और आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
इस आग जनी की घटना को लेकर थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय का कहना है कि शिवरीनाराण नगर के बॉम्बे मार्केट मेन रोड में अशोक साहू का फर्नीचर दुकान है। बुधवार देर रात को शार्ट सर्किट की वजह से साहू फर्नीचर में लाग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे दुकान में फैल गई। दुकान में भीषण आग लगने की खबर नगर में सनसनी फैल गई। खबर पाकर पूरे नगर के लोग मौके पर पहुँचे गए।
आग को बुझाने के प्रयास में भी लोगों लग गए। अपने घरों दुकानों से पाइप व बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने लगभग आग पर काबू पा लिया। एक घन्टे बाद जांजगीर से फायर ब्रिगेड पहुँची। दमकल से आग को पूरी तरह बुझाया गया। आग में लाखों का फर्नीचर सामान जलकर खाक हो गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल