उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से अधिक अज्ञात युवक एक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो थाना रामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसपी सिटी ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को जांच के आदेश जारी किए हैं।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्रीय लोगों में अलग अलग तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच हुआ है। वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात युवक किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और खेत में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को वीडियो में अवैध हथियार लहराने वाले युवकों की जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विन