टीवी फेम अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा  के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  

इस महीने ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी फेरे ?

सुरभि चंदना अपने बिजनेसमैन  ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 13 साल तक रिलेशन में रहने के बाद अब शादी करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल मार्च के अंतिम दिनों में अपने रिश्ते को एक नया नाम देगा। हालांकि, अभी तक डेट का खुलासा नहीं हुआ है। खबर है कि परिवार से सलाह लेने के बाद दोनों अपनी शादी की डेट का ऐलान  कर सकते हैं।

सुरभि चंदना और करण शर्मा की लव स्टोरी

सुरभि चंदना और करण शर्मा की पहली मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई, तभी से दोनों रिश्ते में हैं। सालों तक अपने रिलेशन के बारे में चुप्पी साधे रहने के बाद  सुरभि चंदना ने 9 सितंबर  2022 को करण शर्मा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।

सुरभि चंदना का टीवी करियर

सुरभि चंदना ने अपने करियर की शुरुआत सब टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से साल 2009 में की।  इस शो के बाद सुरभि कई शो में छोटी छोटी भूमिकाओं में नजर आई, लेकिन एक्ट्रेस की किस्म्त शो  'इश्कबाज' से चमकी। इस शो  में अनिका शिवाय सिंह ओबेरॉय की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा सुरभि 'संजीवनी', 'नागिन 5', 'शेरदिल शेरगिल' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।