टाटा और बिसलेरी के बीच खरीदारी के लिए बातचीत बंद....
टाटा समूह की एफएमसीजी शाखा टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) और पैकेज्ड पानी के कारोबारी बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) के बीच अधिग्रहण की बातचीत बंद हो गई है।
टीसीपीएल ने कहा कि उसने बिसलेरी के अधिग्रहण पर कोई समझौता नहीं किया है। गौरतलब है कि काफी लंबे समय से बिसलेरी इंटरनेशनल बिकने की तैयारी में थी और अपने लिए एक खरीदार की तलाश कर रही थी। संभावित खरीदारों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का नाम सामने आ रहा था और यह विभिन्न पक्षों के साथ चर्चा में शामिल रहा।
टीसीपीएल ने कहा, "कंपनी जानकारी देना चाहती है कि उसने संभावित लेनदेन के संबंध में बिसलेरी के साथ बातचीत बंद कर दी है और यह पुष्टि करती है कि कंपनी ने इस मामले पर कोई निश्चित समझौता नहीं किया है।
बिसलेरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा था कि वह अपने पैकेज्ड पानी के कारोबार बिसलेरी इंटरनेशनल के लिए एक खरीदार की तलाश कर रहे हैं और टीसीपीएल सहित कई खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
टीसीपीएल के पास पहले से है प्रोडक्ट
जानकारी के लिए बता दें कि टीसीपीएल पहले से ही अपने ब्रांड हिमालयन के साथ बोतलबंद पानी के सेगमेंट में मौजूद है। इसके अलावा यह टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूको के साथ हाइड्रेशन सेगमेंट में भी मौजूद है। ऐसे में यह समझौता टीसीपीएल को तेजी से बढ़ते बोतलबंद पानी के मार्केटिंग उद्योग में टॉप पर पहुंचा देता।
दावा किया जा रहा था है कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड अनुमानित 6,000-7,000 करोड़ रुपये में बिसलेरी को खरीदने वाली है और बातचीत अभी शुरुआती चरण में है।
बिसलेरी को बेचने के पीछे रमेश चौहान की बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसके अलावा, उनकी बेटी जयंती (Jayanti) को इस कारोबार को संभालने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बाद इसे बेचने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को पहुंचेंगी रामनगरी, कार्यक्रम तय
RTE के दूसरे चरण में 1 लाख से ज्यादा आवेदन, कल निकलेगी लॉटरी
प्रदेश में सक्रिय हुआ अल नीनो, मार्च में 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा
मायावती को पीएम बनाने की बात सिर्फ बयान नहीं, अखिलेश की सियासी रणनीति में छिपा है नीतीश फैक्टर
यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू, शिक्षकों के लिए सख्त नियम लागू
कूनो नेशनल पार्क से निकलकर राजस्थान पहुंचा चीता KP-3, ग्रामीणों में मचा हड़कंप