मंडलीय नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

मैनपुरी। नवीन मंडी स्थित भरतीय खाद्य निगम क्रय केंद्रों में तेजी लाने व व्यवस्थाओें के प्रबंधन हेतु शासन द्वारा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी को आगरा मंडल में धान खरीद का नोडल अधिकारी नामित किया गया है, गुरूवार को उन्होने मंडी में धान खरीद केंद्रो का निरीक्षण व व्यवस्थाएं देखने के साथ ही अब तक हुई खरीद का भी निरीक्षण किया। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए 15 केंद्र बनाये गये है। नोडल अधिकारी ने नवीन मंडी के उप जिलाधिकारी सदर सभापति नवीन मंडी ऋषिराज के साथ खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्रों का मूल्यांकन किया व किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, उन्होने भारतीय खाद्य निगम के केंद्रो पर खरीद में कमी पर नाराजगी जतायी व तेजी लाने के निर्देश दिया। उन्होने मंडी सचिव व केंद्र प्रभारी को किसानों को क्रय केंद्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया।