यूपी शासन ने किये 26 आईपीएस के तबादले
लखनऊ. उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 26 अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें भगवान स्वरूप आईजी रेलवे लखनऊ, अमिताभ ठाकुर आईजी रूल्स एंड मैनुअल, डॉ. एन रविंदर आईजी पीएसी लखनऊ, सतेंद्र कौल आईजी नागरिक सुरक्षा, रमित शर्मा डीआईजी भर्ती बोर्ड लखनऊ, साधना गोस्वामी एसपी पॉवर कार्पोरेशन, सभाराज यादव एसपी संभल बनाए गए, बालेंद्र भूषण सिंह एसपी विजिलेंस लखनऊ, विनय कुमार यादव एसपी एलआईयू लखनऊ, नागेश्वर सिंह एसपी एसआईटी लखनऊ, गोपेशनाथ खन्ना एसपी लीगल सेल लखनऊ, सोनिया सिंह एसपी रेलवे लखनऊ, अशोक त्रिपाठी एसपी एसटीएफ नोएडा, शिव शंकर सिंह सेनानायक पीएसी बाराबंकी, राम प्रताप सिंह सेनानायक पीएसी गोरखपुर, दिनेश दुबे सेनानायक पीएसी मेरठ, राम प्रताप सिंह सेनानायक पीएसी गोरखपुर, दिनेश दुबे सेनानायक पीएसी मेरठ, हरीश कुमार एसपी मानवाधिकार लखनऊ, महेंद्र यादव एसपी सिद्धार्थनगर बने, अंशुल गुप्ता एसपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद, प्रमोद कुमार एसपी पीटीएस मेरठ, अतुल सक्सेना सेनानायक पीएसी सीतापुर, लल्लन राय सेनानायक पीएसी इटावा, रामलाल वर्मा एसपी फायर सर्विस लखनऊ, लल्लन सिंह एसपी सोनभद्र बनाए गए।