चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त, स्टॉक लिमिट 50% घटाई; त्योहारी सीजन में मिलेगी राहत
नई दिल्ली। आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। देश भर में चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से खाद्य मंत्रालय ने चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा को आधा करने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम से बाजार में चीनी की आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में चीनी के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
15 सितंबर से लागू होंगे नए नियम
खाद्य मंत्रालय द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, 15 सितंबर से चीनी व्यापारी और डीलर्स अधिकतम 2,000 क्विंटल तक ही स्टॉक रख पाएंगे। स्टॉक लिमिट को आधा करने से संबंधित यह नया नियम पूरे देश में लागू होगा और 30 नवंबर, 2026 तक प्रभाव में रहेगा।
जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम
बाजार में कृत्रिम किल्लत पैदा करने वाले जमाखोरों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने समय-सीमा भी तय कर दी है। नए प्रावधानों के तहत अब डीलर्स को स्टॉक प्राप्त होने की तिथि से अधिकतम 30 दिनों के भीतर उसे बेचना होगा। 30 दिन से अधिक समय तक चीनी को होल्ड करने या जमा करके रखने की सख्त अनुमति नहीं होगी।
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव