PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर विशेष अभियान, 17 सितंबर से होंगे कई कार्यक्रम
भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी सितंबर और अक्टूबर महीने में मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प दोहराया जाएगा। इस पूरे अभियान का मुख्य फोकस जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने, युवाओं को जोड़ने और सेवा-सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा अभियान
मंगलवार (1 सितंबर 2026) को कैबिनेट बैठक से पूर्व मंत्रियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिवस) से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जीडीपी वृद्धि दर पर सीएम ने दी बधाई
सीएम डॉ. यादव ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8% तक पहुंचने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी, जो बीते वर्ष इसी अवधि में 6.9% थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
प्रदेश में 243 करोड़ की लागत से हो रहे सांस्कृतिक संरक्षण कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भर में धार्मिक पर्यटन और ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण हेतु 243 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव