सोशल मीडिया पर फोटो डालने की बात से बवाल, 15 दिन बाद बुजुर्ग ने तोड़ा दम
कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत महगवां डांड गांव में फोटो वायरल करने की धमकी से उपजे विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। घर के बाहर दोस्तों के साथ शराब पी रहे 64 वर्षीय बुजुर्ग प्रसाद सिंह नेटी पर उसके ही साथी ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में लगभग 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद मंगलवार शाम को दम तोड़ दिया।
तस्वीर खींचने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात प्रसाद सिंह अपनी पत्नी के मायके जाने के कारण घर पर अकेला था। इस दौरान उसके गांव के साथी हीरासिंह नेटी और समारू उर्फ बबलू नेटी वहां पहुंचे और सभी साथ बैठकर शराब पीने लगे। इसी बीच गांव का एक युवक राहुल वहां से निकला और तीनों की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डालने की बात कहकर चला गया। समारू को लगा कि प्रसाद ने ही जानबूझकर राहुल को बुलाकर फोटो खिंचवाई है, जिससे दोनों में तीखी बहस हो गई।
डंडा टूटने तक की बेदर्दी से पिटाई
गुस्से में आकर समारू ने घर में रखे डंडे से प्रसाद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी तब तक बुजुर्ग को पीटता रहा जब तक डंडा टूट नहीं गया, इसके बाद भी उसने लात-घूंसों से उसे अधमरा कर दिया। बीच-बचाव करने आए हीरासिंह पर भी हमला किया गया, जिसके बाद उसने भागकर गांव वालों को पूरी आपबीती सुनाई।
15 दिन इलाज के बाद तोड़ा दम, आरोपी की तलाश जारी
गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग रात भर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। अगले दिन ग्रामीणों ने उसे पौड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 15 दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपी समारू की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव