आउटसोर्स कर्मचारियों को योगी सरकार की सौगात, अब कंपनी नहीं काट सकेगी वेतन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के लगभग साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए सेवा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था के लागू होने से न तो कर्मचारियों के वेतन में बिचौलियों का कोई कमीशन कटेगा और न ही आउटसोर्सिंग एजेंसियां अपनी मनमानी चला सकेंगी।
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' (यूपीकास) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी निजी कंपनी अब आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक में से कटौती नहीं कर पाएगी। आउटसोर्सिंग एजेंसियों के सर्विस चार्ज का भुगतान शासन की ओर से अलग से किया जाएगा।
वेतन में भारी वृद्धि और मनमानी बर्खास्तगी पर लगी रोक
नई व्यवस्था के तहत सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय को लगभग दोगुना करने का बड़ा फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त, कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को अचानक या मनमाने ढंग से नौकरी से निकालने की परिपाटी पर भी विराम लगा दिया गया है। अब किसी भी कर्मचारी को हटाने से पूर्व संबंधित कंपनी को सरकार को लिखित सूचना देनी होगी और प्रशासनिक जांच प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव