दुकानें सील होने से भड़का व्यापारियों का गुस्सा, निकाली निगम की प्रतीकात्मक शवयात्रा
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की जा रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा है। कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को पूरा बाजार पूर्णतः बंद रहा। कोलार तिराहे से लेकर गोल जोड़ तक तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहीं, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
शॉपिंग मॉल और शराब दुकानें भी रहीं बंद, मेडिकल-पेट्रोल पंप खुले
व्यापारियों के इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला। डी-मार्ट, वी-मार्ट और विशाल मेगामार्ट जैसे बड़े शॉपिंग मॉल सहित मंदाकिनी व डी-मार्ट चौराहे की शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। हालांकि, आम नागरिकों की आपातकालीन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंपों और मेडिकल स्टोरों को बंद से छूट दी गई थी।
अनोखे अंदाज में प्रदर्शन: मुंडन कराकर निकाली सांकेतिक अर्थी यात्रा
नगर निगम के इस रवैये से नाराज दुकानदारों ने अनूठे तरीके से अपना विरोध प्रकट किया। व्यापारियों ने मटकी और सांकेतिक अर्थी के साथ जुलूस निकाला। डी-मार्ट चौराहे पर पहुंचकर इस अर्थी का सांकेतिक अंतिम संस्कार किया गया, वहीं कई दुकानदारों ने अपना मुंडन करवाकर आक्रोश जताया। इस आंदोलन को करणी सेना परिवार का भी समर्थन मिला है।
170 से अधिक दुकानें सील, व्यावहारिक नीति की मांग
नगर निगम की टीम पिछले तीन दिनों में 170 से अधिक व्यावसायिक परिसरों को सील कर चुकी है। कोलार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह व अन्य दुकानदारों का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट नीति के अचानक की जा रही कार्रवाई से हज़ारों परिवारों की आजीविका पर संकट आ गया है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से सीलिंग पर तुरंत रोक लगाने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव