घर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा; मां-नवजात की मौत, ससुर घायल
गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के समीप गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित और तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार महिला और उनके महज 27 दिन के नवजात शिशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला के ससुर आंशिक रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही गुलरिहा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के तुरंत बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
इलाज के लिए गोरखपुर आते समय हुआ हादसा
प्राप्त विवरण के अनुसार, महराजगंज जिले के पनियरा थाना अंतर्गत जंगल बड़हरा निवासी निजामुद्दीन गुरुवार सुबह अपनी बहू अफसाना (35) और 27 दिन के पोते हमजा को चिकित्सकीय परामर्श हेतु बाइक से गोरखपुर ले जा रहे थे।
जैसे ही वे मोगलहा के समीप पहुँचे, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अफसाना और उनके मासूम बेटे की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं। हादसे के समय मृतका का पति विदेश में कार्यरत बताया जा रहा है।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल के अनुसार, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव