गिरते पानी में डेब नदी के ऊपर तार बदलने का सफलतापूर्वक कार्य
भोपाल : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड खरगोन जिले के दक्ष और सेवाभावी कर्मचारियों ने वर्षा के बाद भी नदी के दोनों छोर के ऊपर 33 केवी के तार बदलने का चुनौतीपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस कार्य को प्रशंसनीय और अनुकरणीय बताया है। 220 केवी अति उच्च दाब सब स्टेशन जुलवानिया से खरगोन जिले के सैगांव तक जाने वाले 33 केवी फीडर के तार भूलगांव के पास डेब नदी के उपर से निकलते हैं।
शुक्रवार रात मौसम में भारी बदलाव, आंधी तूफान के कारण जुलवानिया से निकले उपरोक्त 33 केवी फीडर के तार भूलगांव के पास खराब होने की स्थिति बनगई थी, इस पर अत्यंत कम समय में स्टाफ एवं तैराकों की मदद से शनिवार अलसुबह से दोपहर तक 33 केवी तार बदलने का कार्य किया गया। गोलवाड़ी क्षेत्र सेगांव ब्लॉक क्षेत्र को जोड़ने वाली उक्त 33 केवी लाइन के तार विगत रात्रि को आए आंधी तूफान के कारण टूटने की अवस्था में पहुंचने पर उन्हें त्वरित बदला गया।खरगोन प्रथम संभाग के कार्मिकों ने जुलवानिया 220 केवी से निर्गमित 33 केवी सेगांव फीडर के तार 25 लाइन स्टाफ, गोताखोर एवं तैराकों की मदद से बदला गया। समस्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए तत्परतापूर्वक कार्य कर मात्र सात घंटे में पूरा किया गया। यह चुनौतीपूर्ण कार्य करने का औसत समय चौबीस घंटे है। उपरोक्त 33 केवी लाइन का उपयोग गोलवाड़ी उपकेंद्र पर किया जाता है, जिससे लगभग 20 गांव की आबादी को विद्युत प्रदान किया जाता है।
शुक्रवार रात्रि में जैसे ही मौसमी कारणों से तार अत्यंत कमजोर होने की सूचना प्राप्त हुई तुरंत स्टाफ के माध्यम से गोलवाड़ी उप केंद्र को वैकल्पिक 33 केवी लाइन पर शिफ्ट कराया गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए डेब नदी के ऊपर से जा रही उपरोक्त लाइन पर नए 33 केवी तार डालने का कार्य किया गया। खरगोन के इन सेवाभावी विद्युत सेवकों की तत्परता, सजगता, कर्मशील भावना की मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एम डी अनूप सिंह ने भी प्रशंसा की है।
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च