नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
नई दिल्ली । अपनी लोकप्रिय जिक्सर मोटरसाइकिल रेंज को सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने नए और आकर्षक रंग विकल्पों के साथ अपडेट किया है। इस अपडेट में जिक्सर परिवार के 155सीसी और 250सीसी मॉडल, साथ ही फ्लेक्स फ्यूल संस्करण को भी नए रंग संयोजनों में पेश किया गया है।
इन मोटरसाइकिलों के इंजन और अन्य प्रमुख तकनीकी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नई रंगत वाली रेंज अब देशभर में सुजुकी डीलरशिप पर उपलब्ध है। सुजुकी जिक्सर और जिक्सर एसएफ को अब मेटैलिक ओर्ट ग्रे और पर्ल ब्लेज ऑरेंज रंग संयोजन में देखा जा सकता है, जो उन्हें अधिक स्पोर्टी और आधुनिक लुक देता है। वहीं, जिक्सर 250 और जिक्सर एसएफ 250 को कंपनी ने ग्लास स्पार्कल ब्लैक और मेटैलिक ओर्ट ग्रे रंग विकल्पों के साथ पेश किया है। जिक्सर एसएफ 250 फ्लेक्स फ्यूल संस्करण को इन रंगों के अलावा नया ग्लास स्पार्कल ब्लैक रंग विकल्प भी मिला है। नई रंगत के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये रखी गई है, जबकि सबसे महंगा मॉडल जिक्सर एसएफ 250 एफएफवी 1.98 लाख रुपये तक जाता है। जिक्सर एसएफ की कीमत 1.41 लाख रुपये से, जिक्सर 250 की कीमत 1.85 लाख रुपये से और जिक्सर एसएफ 250 की कीमत 1.93 लाख रुपये से शुरू होती है।
तकनीकी रूप से, जिक्सर और जिक्सर एसएफ में 155सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 13.6बीएचपी की पावर और 13.8एनएम का टॉर्क देता है, जिसमें सुजुकी राइड कनेक्ट, एलईडी लाइटिंग और सिंगल-चैनल एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिक्सर 250 और जिक्सर एसएफ 250 में 250सीसी का सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम (एसओसीएस) युक्त इंजन है, जो 26.5 पीएस की पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है, और इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस की सुविधा है। फ्लेक्स फ्यूल जिक्सर एसएफ 250 एफएफवी 85 प्रतिशत तक एथेनॉल वाले ईंधन पर चल सकती है और 27.9 पीएस की पावर देती है। कंपनी इन मॉडलों पर 1,500 से 3,000 रुपये तक के विशेष ऑफर और 5.99 प्रतिशत से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर खुदरा वित्तपोषण की सुविधा भी दे रही है।
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च