पंजाब, राजस्थान, जम्मू में ड्रोन दिखने के बाद एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया। दोनों देशों में संघर्ष के चलते भारत में कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। हालांकि, सीजफायर के बाद दोनों देशों की हवाई सेवा पहले जैसी हो गई। अब शांति के बाद पाक एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
बीती रात पंजाब, राजस्थान और जम्मू के कई इलाकों में ड्रोन देखा गया, जिसके बाद एयरलाइन कंपनियां सजग हो गईं और लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की। इंडिगो और एयर इंडिया ने कई शहरों में उड़ान पर रोक लगा दी है।
एयर इंडिया ने इन प्लाइट्स को किया रद
एयर इंडिया ने 13 मई को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर, समेत 8 शहरों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद कर दी हैं। कंपनी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने कहा कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट में आने जाने वाली फ्लाइट रद कर दी गई है।
इसी के साथ यात्रियों को सलाह दी गई है कि फ्लाइट स्टेटस, रिबुकिंग, रिफंड के लिए एयरलाइन के सहायता संपर्क नंबर पर बात करें।
इंडिगो की भी आई एडवाइजरी
इंडिगो ने भी आज यानी 13 मई को जम्मू, अमृतसर, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, राजकोट के लिए सभी फ्लाइट रद कर दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंपनी ने कहा कि हालिया घटनाओं के कारण हम यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं और इसी कारण जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट के लिए फ्लाइट्स 13 मई को रद्द कर दी गई हैं।
बता दें कि इससे पहले, अमृतसर में सोमवार रात 9 बजे अचानक ब्लैकआउट लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6ई 2045) को रास्ते से ही डायवर्ट कर वापस आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया था।
बीती रात बॉर्डर इलाकों में देखे गए ड्रोन
बीती रात पीएम मोदी के देश को संबोधन के बाद पाक ने फिर नापाक हरकत की। बॉर्डर इलाकों में कई जगह ड्रोन देखे गए। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
पंजाब में कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद
उधर, पंजाब में भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। ऐसे में अमृतसर के सभी शिक्षण संस्थान मंगलवार को बंद रखे जाएंगे।
इसी तरह तरनतारन के डीईओ सेकेंडरी सतनाम सिंह बाठ ने बताया कि तरनतारन जिले में भी सभी सरकारी, ऐडेड और निजी स्कूल 13 मई को भी बंद रहेंगे।
इसी के साथ पठानकोट, फिरोजपुर व फाजिल्का में भी मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। फिरोजपुर और फाजिल्का में जिला प्रशासन ने बुधवार को भी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है। गुरदासपुर जिला प्रशासन ने मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान खुलने की घोषणा की है।
उधर, देर रात भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद अमृतसर के न्यू अमृतसर में ड्रोन देखे गए, ऐसे में रात नौ बजे जिला प्रशासन में अमृतसर में ब्लैक आउट कर दिया है। हालांकि, अब तक किसी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ने ड्रोन मूवमेंट की पुष्टि नहीं की है। लेकिन न्यू अमृतसर के लोगों का कहना है कि यहां ड्रोन देखा गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव