यशस्वी जायसवाल की इस अदा पर फिदा हुए एलिस्टर कुक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने यशस्वी जायसवाल की खूब तारीफ की है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की तुलना जायसवाल की राजकोट की पारी से की। कुक ने बताया कि उन्होंने जितने सिक्स अपने पूरे टेस्ट करियर में जड़ें हैं, जायसवाल ने एक ही मैच में जड़ दिए।गौरतलब हो कि रविवार, 18 फरवरी को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ में थे। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक जमाया। वह, विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए।जायसवाल की पारी का मुख्य आकर्षण उनकी पारी के दौरान लगाए गए रिकॉर्ड छक्के थे। उनकी 214 रन की पारी में 12 छक्के और 14 चौके शामिल थे। उनके सिक्स लगाने की अदा पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक फिदा हो गए।
बेटी की लव मैरिज से नाराज़ पिता बना ‘बुलडोजर बाबा’, JCB से दामाद का घर ढहाया
Madhya Pradesh में इंडस्ट्रियल मीट पर 201 करोड़ खर्च
70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा
Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित
Jabalpur में जीजा-साली विवाद ने मचाई सनसनी