चीनी दावे पर अमेरिका बोला-अरुणाचल भारत का हिस्सा
नई दिल्ली। अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश पर चीनी बयानों के खिलाफ भारत का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के डिप्टी स्पोक्सपर्सन ने कहा कि अरुणाचल भारत का हिस्सा है और वो वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार चीन के किसी भी इलाके पर दावे का विरोध करते हैं।
अमेरिका ने यह बात चीन के अरुणाचल पर दावे वाले बयान के बाद कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9-10 मार्च को अरुणाचल का दौरा किया था। उन्होंने यहां 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी सेला टनल का इनॉगरेशन किया था। चीन ने 11 मार्च को इसका विरोध करते हुए अरुणाचल को अपना हिस्सा बताया था।
अमेरिका ने कहा- सैन्य घुसपैठ गलत
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी स्पोक्सपर्सन वेदांत पटेल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा- अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है। यहां किसी भी तरह की घुसपैठ गलत है और हम वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार सैन्य, नागरिक घुसपैठ या अतिक्रमण से किसी भी क्षेत्र पर होने वाले दावों के एकतरफा प्रयास का विरोध करते हैं।
चीन ने अरुणाचल को नया नाम दिया
चीन अरुणाचल प्रदेश को साउथ तिब्बत कहता है और इसका नाम जांगनान बताता है। 11 मार्च को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अरुणाचल प्रदेश का नाम जांगनान बताया और कहा- यह चीनी क्षेत्र है। हमारी सरकार ने कभी भी गैर-कानूनी तरीके से बसाए गए अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी। हम आज भी इसका विरोध करते हैं। यह चीन का हिस्सा है और भारत मनमाने ढंग से यहां कुछ भी नहीं कर सकता है।
क्या आज होगा ईरान पर सबसे घातक हमला? जंग के बीच इस्राइल को अमेरिका से हथियार
‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया करारा जवाब
‘ईरान पर नहीं रुकेंगे हमले’, अमेरिका का बड़ा बयान; 3000 ठिकानों को बनाया निशाना
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का मेला, राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक पहुंचे
गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, बदला लेने निकले रणवीर सिंह—देखें क्या है खास
एफडी के नाम पर बैंककर्मी की ठगी, दंपति से 40 लाख रुपए हड़पे
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल