अंकिता लोखंडे का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, यूजर्स ने कहा.....
बिग बॉस 17 के बाद अब अंकिता लोखंड़े बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखेंगी। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता रणदीप हुड्डा संग उनकी लेटेस्ट फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
बीते रात अंकिता की इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया है, जिसमें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स अभिषेक कुमार, खानजादी और आयशा खान जैसे कई और सदस्य शामिल हुए। इस बीच पैपराजी की भारी भीड़ के चलते हुई दिक्कत की वजह से अंकिता लोखंडे़ गुस्से में आ गई और उन पर आग बबूला हो गईं।
पैपराजी पर भड़क गईं अंकिता लोखंडे़
दरअसल गुरुवार को अंकिता लोखंडे की बहुचर्चित फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस दौरान अंकिता के पति विक्की जैन, फैमिली के सदस्य और बिग बॉस 17 के तमाम मेंबर्स एक साथ नजर आए।
इस मौके पर जब अभिषेक कुमार और खानजादी अंकिता लोखंडे के साथ थिएटर के अंदर जा रहे थे तो उस मौके पर पैपराजी की भारी भीड़ देखने को मिली। जोकि अंदर जाने की कोशिश करते नजर आए। इसे देख अंकिता का पारा हाई हो गया और वह उन पर भड़क उठी।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अंकिता पैपराजी को डांटती हुई दिखी रही हैं और कहती हैं- अंदर फिल्म चल रही है, क्या कर रहे आप लोग। ये बिल्कुल भी सही नहीं है, आप लोग प्लीज बाहर निकलें। इस तरह से अंकिता अपना आपा खोती हुई दिखीं।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
अंकिता लोखंडे के इस बर्ताव को देखते हुए, एक यूजर ने कहा है- देखा असली रूप आ गया, सामने। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको फिल्म किसने दी।
इस तरह से तमाम लोग अंकिता को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता की फिल्म वीर सावरकर एक बायोपिक मूवी है, जिसे खुद एक्टर रणदीप हुड्डा ने डायरेक्ट किया है।
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल