बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा-पेशावर ट्रेन पर किया हमला, 30 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
माच। बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की और ट्रेन को हाईजैक कर लिया। वहीं, पाकिस्तानी सेना बंधक बनाए गए यात्रियों को बचाने का अभियान चला रही है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक बीएलए के 16 लड़ाके ढेर हो चुके है और 100 से ज्यादा यात्रियों को बचा लिया गया है।
बीएलए लड़ाके और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी
रिपोर्ट के मुताबिक, रात से ही लगातार बीएलए लड़ाके और पाकिस्तान सेना के बीच भारी गोलीबारी चल रही है। गोलीबारी में कई यात्री भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है। सूत्रों के अनुसार, बचाए गए लोगों में 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं और अभी गिनती की जा रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है सुरक्षा बलों के अभियान के कारण आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में बंट गए। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते इलाके में अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
मंत्री बोले- अभी अभियान जारी है
बलूचिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि ट्रेन को दोपहर के समय सुदूर इलाके में बंधक बना लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ यात्रियों को मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह अभी संख्या का खुलासा नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि मुक्त किए गए यात्रियों को निकटतम स्टेशन और अंततः उनके इच्छित गंतव्य तक ले जाया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि कई लोगों को ट्रेन से उतारकर पहाड़ी इलाके में ले जाया गया है और महिलाओं और बच्चों को आतंकवादियों द्वारा ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब