बीएचईएल को 10 हजार करोड़ की तापीय बिजली परियोजना मिली
नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएचईएल को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) से 10 हजार करोड़ रुपये की तापीय बिजली परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 800-800 मेगावाट की दो इकाइयां कोडरमा ताप बिजलीघर के दूसरे चरण की परियोजना के तहत झारखंड में स्थापित की जाएगी। परियोजना को 52 महीनों में पूरा किया जाना है और यह ऑर्डर 10 हजार करोड़ रुपये का है। इस कार्य में बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर और संबंधित सहायक उपकरणों की आपूर्ति शामिल है। इसके अलावा भेल सिविल कार्य के अलावा परियोजना को चालू करेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना