कई दिग्गज को हटा, नए चेहरों को मौका दे सकती हैं भाजपा
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक समाप्त हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पहली लिस्ट को लेकर भाजपा की यह मंथन गुरुवार रात 10.50 बजे शुरु होकर शुक्रवार तड़के 3.15 बजे तक चला। बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि यूपी में भाजपा सहयोगी दलों के लिए आधा दर्जन सीटें छोड़ सकती हैं। इतना ही नहीं, पहली लिस्ट में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 30 नामों पर मुहर लग सकती है, जिस पर बैठक में चर्चा हुई। पहली लिस्ट में ज्यादातर पश्चिमी यूपी की सीटें होंगी।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति में तेलंगाना पर भी काफी चर्चा हुई। तीन मौजूदा सांसदों को फिर टिकट देने की संभावना है। पहली सूची में तेलंगाना से 4-5 नामों के घोषणा की उम्मीद है। माना जा रहा है कि जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार, अरविन्द धर्मपुरी को दोबारा टिकट मिल सकता है। वहीं, बंगाल में आधे से ज्यादा निवर्तमान सांसदों को टिकट मिल सकता है। इसमें जगन्नाथ सरकार, लॉकेट चटर्जी, दिलीप घोष, सुकांतो मजुमदार प्रमुख हैं। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से टिकट मिल सकता है। इसके अलावा, केरल से भाजपा 5-6 उम्मीदवारों का नाम का ऐलान कर सकती है।
मध्य प्रदेश की सारी सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई। खास तौर पर छिंदवाड़ा को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। सूत्रों की मानें तब शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से लड़ाया जा सकता है। खुद शिवराज का कहना है कि पार्टी हाई कमान जो आदेश देगा, उसका पालन किया जाएगा। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, एमपी से कुछ विधायकों को भी टिकट दिया जा सकता है।
राजस्थान से वसुंधरा या फिर उनके बेटे दुष्यंत राजे को रिपीट करने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में भाजपा चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल को फिर से मौका मिल सकता है। बाकी भाजपा कई सीटों पर नए प्रत्याशी उतार सकती है। भाजपा छत्तीसगढ़ से 2 महिला उम्मीदवारों को मौका दे सकती है।
वहीं, झारखंड से पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा को टिकट मिल सकता है। साथ ही निशिकांत दुबे का भी टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं गीता कोड़ा को भी टिकट मिल सकता है। इसके अलावा, गोवा से केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नायक को भी टिकट मिल सकता है।
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद