अमित शाह की रैली में आज ताकत दिखाएगी भाजपा
राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में भाजपा की पहली बड़ी सभा 14 अप्रैल को होने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को खैरागढ़ के फतेह मैदान में आमसभा करेंगे। सभा दो बजे तय की गई है। इसमें संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने भाजपा ताकत दिखाने की तैयारी मैं हैं। भीड़ जुटाने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया है। उधर अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कांग्रेस भी बड़ी सभा कराने की तैयारी में है।
प्रचार में 11 दिनों का ही समय शेष
चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा व छग प्रभारी सचिन पायलट की सभा हो सकती है। हालांकि संगठन के पास अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं पहुंचा है। नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू हुए पखवाड़ाभर से अधिक हो गया। प्रचार में 11 दिनों का ही समय शेष रह गया है। अब जाकर पहली बड़ी सभा हो रही है। इसके पहले आठ अप्रैल को अमित शाह कवर्धा आने वाले थे, लेकिन ठीक एक दिन पहले उनकी जगह मध्यपरदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजा गया था।
बंटने वाले वोटों को साधेंगे अमित शाह
बताया गया कि शाह की सभा के माध्यम से भाजपा अपने खाए गढ़ खैरागढ़ को साधने की तैयारी में है। इस विधानसभा की सीमाएं राजनांदगांव व कवर्धा जिले के साथ डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से भी सटी हुई है। इतना ही नहीं एक छोर मध्यप्रदेश को भी छूटा है। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को खैरागढ़ के साथ ही डोंगरगढ़ में भी हार का सामना करना पड़ा। अमित शाह अपनी सभा के माध्यम जाति व क्षेत्र के आधार पर बंटने वाले वोटों को साधने का प्रयास कर सकते हैं।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक का दौरा तय नहीं
उधर कांग्रेस की तरफ से अब तक किसी स्टार प्रचारक का दौरा तय नहीं हो पाया है। प्रत्याशी भूपेश बघेल स्वयं प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वे हर दिन लगभग 20-25 गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। हालांकि अंतिम दिनों में एक-दो राष्ट्रीय नेता की रैली संभावित बताई जा रही है।
इसमें राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा की सभा संभावित बताई जा रही है। जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि अभी तक दौरा तय नहीं हुआ है, लेकिन प्रियंका आ सकती हैं। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के भी आने की संभावना बन रही है। एक-दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी