यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत
कोरबा में डॉल्फिन बस सर्विस की एक यात्री बस सुबह-सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भारी डॉल्फिन बस उड़ीसा के अंगुल के पास हादसे का शिकार हो गई। जहां सड़क पर खड़े ट्रक में बस जा घुसी। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए रवाना किया। इस हादसे में बस के चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम छह बजकर 10 मिनट पर कोरबा टीपी नगर बस स्टैंड से पुरी के लिए डॉल्फिन बस सर्विस रवाना हुई थी। जिस पर 15 लोग सवार थे। वहीं रायगढ़ में लगभग 11 लोग और सवार हुए लगभग 26 लोग यात्रा कर रहे थे। जहां डॉल्फिन बस उड़ीसा पहुंचते ही अंगुल के पास सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। यह हादसा तड़के सुबह लगभग पांच बजे हुआ। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं हेल्पर को भी गंभीर चोट आई है। इसके अलावा आधा दर्जन यात्री भी घायल हो गए हैं। जिन्हें पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी