कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर आठ फीसदी गिरे
नई दिल्ली । कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 468 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ फीसदी की गिरावट के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर ने एनएसई पर निर्गम मूल्य से 8.07 फीसदी की गिरावट के साथ 430.25 रुपये पर कारोबार शुरू किया। इसी तरह बीएसई पर भी शेयर निर्गम मूल्य से सात फीसदी गिरकर 435 रुपये पर खुला। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के तीसरे एवं अंतिम दिन नौ फरवरी को चार गुना अभिदान मिला था। लघु वित्त बैंक ने आईपीओ के तहत 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए हैं। इसके अलावा 15,61,329 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 445-468 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 157 करोड़ रुपये जुटाए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 मार्च 2026)
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच : जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज़
राम मंदिर में सुरक्षा कड़ी, 19 मार्च को वीआईपी दर्शन पर रोक, मोबाइल और हथियार बैन
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करें सभी खेल स्थलों को – यशवंत कुमार
चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान: 2027 में भाजपा को छोड़ किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट