दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
केरल पुलिस क्राइम ब्रांच ने बुधवार को महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पेरंबवूर विधायक और कांग्रेस नेता एल्डोज कुन्नापिल्ली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। नेय्यट्टिकारा अतिरिक्त सत्र न्यायालय में दाखिल चार्जशीट में क्राइम ब्रांच ने उनके दो दोस्तों को भी आरोपित बनाया है।क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट में बताया कि विधायक कुन्नापिल्ली ने विभिन्न स्थानों पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और कोवालम में झगड़े के बाद महिला की हत्या की कोशिश भी की। चार्जशीट में दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के अलावा कांग्रेस विधायक पर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो बार के विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि जुलाई 2022 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। उसने दावा किया था कि कुन्नापिल्ली ने शिकायत वापस लेने के लिए उसे 30 लाख रुपये की भी पेशकश की थी। पत्रकारों से बातचीत में कुन्नापिल्ली ने आरोप लगाया कि राजनीतिक चाल के तहत उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और विपक्षी विधायक होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते