मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा 11 जनवरी को पूरी होने जा रही है। प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ जंबूरी मैदान भोपाल में दोपहर एक बजे होगा। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोकता बायपास पर दोपहर 12 बजे कृषि रथ एवं किसानों की ट्रेक्टर रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे। मु ख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के किसानों को कृषक कल्याण वर्ष में संचालित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करायेंगे। कार्यक्रम में किसानों को राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषक कल्याण वर्ष में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जायेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष के फोकस सेक्टर उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य-पालन और खाद्य प्रसंस्करण हैं। कृषि को लाभकारी, स्थायी एवं तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल में परिवर्तित करना है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य-पालन और वानिकी को एकीकृत करते हुए जिला स्तरीय क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा देना है। इसी के साथ उच्च उत्पादकता, प्राकृतिक खेती, डिजिटल सेवा, कृषि प्रसंस्करण आदि के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना और कृषि आधारित क्षेत्र जैसे एग्री-टेक, ड्रोन सेवा, एफपीओ प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, हाइाड्रोपोनिक्स आदि में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि और समृद्ध क्षेत्र मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। प्रदेश में कल्याणकारी जहाँ एक ओर कृषि बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है, वहीं किसानों के लिये कई योजनाएँ भी संचालित की जा रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से किसानों से उनकी उपज समर्थन मूल्य पर क्रय करना, सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिये भावांतर योजना, अतिवृष्टि, कीट-व्याधि एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।
‘पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना’, आर्मी चीफ का बड़ा बयान
मकर संक्रांति पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़, रीवा प्रशासन अलर्ट
‘अपने पास रखो…’ हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ी, वीडियो में किया बड़ा खुलासा
17वें जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ भव्य उद्घाटन
एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी में फार्मेसी छात्रों के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
अधिकारी के पेड़ से अमरूद तोड़कर खाया, नोटिस मिला जवाब सुनकर साहब रह गए चुप