चीन ने 300 इंजीनियर हटा की झटका देने की कोशिश
भारत में आईफोन असेंबली का बड़ा ठिकाना माने जाने वाले फॉक्सकॉन ने अचानक 300 से ज्यादा चीनी इंजीनियरों को भारत से वापस बुला लिया है। इस घटनाक्रम ने टेक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। हालांकि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय का कहना है कि इसका असर सिर्फ कुछ हफ्तों तक रहेगा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
भारत का चीन को जवाब देने का बैकअप प्लान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MeitY से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि, इस अस्थायी संकट को जल्द सुलझा लिया जाएगा। भारत की स्थानीय वर्कफोर्स न सिर्फ इस गैप को भरने में सक्षम है, बल्कि फॉक्सकॉन की योजना है कि अगले कुछ हफ्तों में 500 से 1,000 भारतीय कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
इतना ही नहीं, अब भारत में मशीनरी और मैन्युफैक्चरिंग टूल्स को भी धीरे-धीरे घरेलू रूप से विकसित किया जा रहा है, जिससे विदेशों पर निर्भरता कम होगी।
अचानक वापसी के पीछे क्या है चीन की चाल?
रिपोर्ट के मुताबिक, फॉक्सकॉन की भारत में मौजूद प्लांट से ये इंजीनियर हाल ही में हटाए गए हैं। यह कोई सामान्य इंटरनल शिफ्टिंग नहीं है। जानकारों का मानना है कि यह कदम चीन की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह चाइना प्लस वन स्ट्रैटेजी को कमजोर करना चाहता है।
दुनिया की कई टेक कंपनियां अब चीन के बजाय भारत और दक्षिण एशिया को नया मैन्युफैक्चरिंग ठिकाना बना रही हैं। इसी को लेकर बीजिंग सरकार ने अब कुशल इंजीनियरों और हाई-टेक मशीनरी के बाहर जाने पर रोक लगानी शुरू कर दी है।
भारत के लिए क्या हैं चुनौती और मौके
फॉक्सकॉन के ये चीनी इंजीनियर सिर्फ उत्पादन ही नहीं करते थे, बल्कि भारतीय टीमों को ट्रेनिंग देने और टेक्निकल नॉलेज ट्रांसफर में भी अहम भूमिका निभाते थे। अब जब ये विशेषज्ञ अचानक हटाए गए हैं, तो भारत के लिए यह एक नई चुनौती बन गई है।
लेकिन सरकार और इंडस्ट्री को उम्मीद है कि यह कदम भारत में स्किल डेवलेपमेंट और टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भरता को और तेजी देगा।
क्यों चिंतित हैं वैश्विक निवेशक?
अभी तक फॉक्सकॉन या एप्पल ने इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं चीन की यह "टेक ब्लॉक नीति" भारत के बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग सपनों को प्रभावित तो नहीं करेगी।
हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि भारत के पास न केवल मानव संसाधन है, बल्कि अब सरकार की "मेक इन इंडिया" और "सेमीकंडक्टर मिशन" जैसी पहलों से वह जल्द ही वैश्विक विनिर्माण पावरहाउस बन सकता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव