कांग्रेस पार्टी का आरोप, हमारे सारे बैंक खाते फ्रीज किए गए
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अजय माकन ने खुलासा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उनके अनुसार, सूचना मिली कि बैंक पार्टी द्वारा जारी चेक का भुगतान करने से इंकार कर रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते जब्त कर किए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तब यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है। कांग्रेस नेता माकन ने बताया कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी की गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए, हमारे देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास खर्च करने, बिजली बिल भरने, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। हर चीज पर असर पड़ेगा, सिर्फ न्याय यात्रा ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।
यह घटनाक्रम लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हुआ है, और एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम राजनीतिक फंडिंग की केंद्र की चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक बताकर रद्द कर दिया। अदालत ने 13 मार्च तक बांड के दाताओं, राशि और प्राप्तकर्ताओं का खुलासा करने का भी आदेश दिया।
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना