धर्मांतरण के आरोप में दंपती गिरफ्तार
कर्नाटक । 28 वर्षीय शादीशुदा महिला ने एक मुसलिम दंपति पर धर्म परिवर्तित कर इस्लाम कबूलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दंपति उसकी निजी तस्वीरों की धमकी देकर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर करे रहे थे।एक बार फिर धर्म परिवर्तन के मामला सामने आया है। 28 वर्षीय एक महिला का कहना है कि 2013 में उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। वर्ष 2020 में रफीक उसके पति की दुकान पर सामान खरीदने आया। तब वह पहली बार उससे मिली थी। इसके बाद से रफीक अक्सर उसकी दुकान पर आने लगा। धीरे- धीरे उसकी रफीक से बातचीत होने लगी, और बाद में अच्छी दोस्ती हो गई। मामला दोस्ती तक नहीं रुका, दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। इसकी जानकारी महिला के पति को चली तो दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।
झगड़े के बाद महिला अपने पति का घर छोड़कर चली गई। लेकिन कुछ दो महीने बाद महिला यह कहकर लौट आई कि वह रफीक से कोई ताल्लुक नहीं रखेगी। लेकिन रफीक ने महिला को उसकी निजी तस्वीरें दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। महिला और रफीक का फिर से मिलना जुलना शुरू हो गया। इसके बारे में जब महिला के पति को पता चला तो दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और महिला घर छोड़कर चली गई। इस बार महिला रफीक के घर पहुंच गई। रफीक पहले से ही शादीशुदा था। महिला ने बताया कि वह रफीक और उसकी पत्नी के साथ उसके घर में रहने लगी।
वह 2021 से रफीक और उसकी पत्नी के साथ उसके घर में रह रही है। पुलिस को दिए बयान में कहा कि इस बीच रफीक ने कई बार अपनी पत्नी के सामने उसका बलात्कार किया है। उसने बताया कि जब भी वह आपत्ति जताती तो रफीक उसे निजी तस्वीरों की धमकी देने लगता। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों ने उसपर धर्म परिवर्तन दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उसे कुमकुम हटाकर बुर्का पहनने के लिए कहते थे। साथ ही महिला को पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए भी कहा करते थे। दोनों उसको अपने पति से तलाक लेने और इस्लाम धर्म कुबूल कर उनके साथ रहने का दबाव बनाने लगे थे। ऐसा न करने पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद