प्रेग्नेंसी में भी ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण
रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में कई सितारों को कास्ट किया गया है। फीमेल स्टार कॉस्ट में दीपिका का नाम भी शामिल है। दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था। अब सोशल मीडिया पर ‘सिंघम अगेन’ के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह फिल्म में एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगी।सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री पुलिस की वर्दी में हैं। उनके चारों ओर जो कलाकार हैं वो गुंडों की वेशभूषा में है। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो एक एक्शन सीन कर रही हैं। फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि शूट के दौरान उनका बेबी बंप भी दिख रहा है। यह तस्वीरें दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज से साझा की गई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की सुरक्षा के लिए उनकी बॉडी डबल भी वहां मौजूद थी। कहा जा रहा है कि दीपिका के एक्शन सीन उनकी बॉडी डबल ही कर रही हैं, ताकि गर्भवती स्टार को किसी तरह की परेशानी ना हो।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा