दमिश्क में विद्रोही गुटों के खिलाफ प्रदर्शन, क्रिसमस पर भय का माहौल
दमिश्क। सीरिया में तख्तापलट के बाद ही पहला त्योहार क्रिसमस आया है। इस त्योहार से पहले ईसाई धर्म की चिंताएं भी बढ़ गई थीं। लोगों को डर था कि कट्टरपंथी संगठन HTS के दमिश्क पर कब्जे के बाद क्रिसमस कैसे मनाएंगे। अब आपको बताते हैं वहां त्योहार के दौरान कैसा माहौल रहा। राजधानी में ईसाई समुदाय के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनके बीच क्रिसमस ट्री को जलाए जाने को लेकर काफी आक्रोश रहा।
वहीं दमिश्क के चर्च में लगभग 500 श्रद्धालुओं के बीच क्रिसमस से पहले लोगों ने भजन गए, लोगों का कहना है कि उन्होंने कई सालों बाद राहत की सांस ली।
लोगों में डर का माहौल
सारा लतीफा नाम की एक महिला ने बताया कि पहले उन्हें डर था कि बशर अल-असद से सत्ता छिनने और विद्रोही इस्लामी गुटों के शासन के आने के बाद क्रिसमस कैसे मनाया जाएगा। उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में एक साथ आना और खुशी से प्रार्थना करना आसान नहीं था, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हमने ऐसा किया। एक चर्च में मंगलवार को बिना किसी रोकटोक के जुटी भीड़ ने उनके इस डर को कम किया।
क्रिसमस ट्री जलाया गया
वहीं सीरिया की राजधानी दमिश्क में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस ट्री को जलाने के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मध्य सीरिया के ईसाई बहुल शहर सुकायलाबिया में क्रिसमस ट्री को जलते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दिखाया गया है कि हुड पहने लड़ाके हमा के पास ईसाई-बहुल शहर सुकायलाबिया में पेड़ में आग लगा रहे हैं।
सीरियन में अभी कितनी क्रिश्चियन आबादी?
गृह युद्ध शुरू होने से पहले तक सीरिया में करीब 15 लाख क्रिश्चियन रहते थे। ये कुल आबादी का 10 प्रतिशत था। बीते 14 साल में घटकर 2 प्रतिशत से भी कम रह गए हैं। अभी देश में करीब तीन लाख क्रिश्चियन आबादी है। इनमें ज्यादातर दमिश्क और आसपास के इलाके में रहते हैं। दूसरे बड़े शहर अलेप्पो में इनकी आबादी 12 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 1.4 प्रतिशत रह गई।
सीरिया के विदेश मंत्री की ईरान को चेतावनी
वहीं सीरिया के नवनियुक्त विदेश मंत्री असद हसन अल-शिबानी ने मंगलवार को ईरान से कहा कि वह सीरिया में अराजकता न फैलाए बल्कि सीरियाई लोगों की इच्छा और देश की संप्रभुता का सम्मान करे।
एक्स पर एक पोस्ट में, शिबानी ने कहा, 'ईरान को सीरियाई लोगों की इच्छा और देश की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान करना चाहिए। हम उन्हें सीरिया में अराजकता न फैलाने से चेतावनी देते हैं।
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान