डिनो मोरिया ने बिपाशा बसु संग अपने ब्रेकअप पर की बात
एक टाइम था जब डिनो मोरिया और बिपाशा बसु एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ये कपल बॉलीवुड के फेवरेट बी टाउन कपल्स में से एक था। लेकिन कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया था। अब लगभग 23 साल बाद एक्टर ने खुलासा किया है।
बहुत मुश्किल था बिपाशा के साथ ब्रेकअप
डिनो मोरिया ने बताया कि बिपाशा बसु के साथ उनका ब्रेकअप बहुत मुश्किल था। दोनों लोग एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और फिर इनमें प्यार हो गया। उन्होंने 1996 में डेट करना शुरू किया था। साल 2002 में फिल्म राज की शूटिंग के दौरान दोनों अलग हो गए। हाल ही में एक इंटरव्यू में डिनो ने बिपाशा के साथ अपने ब्रेकअप को याद किया और स्वीकार किया कि अलग होने का फैसला उन्होंने ही किया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बिपासा को इस स्थिति से निपटना बहुत मुश्किल लग रहा था और ब्रेकअप के तुरंत बाद राज की शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था।
मुझे बहुत बुरा लग रहा था - डिनो
डिनो मोरिया ने कहा, "राज के दौरान में हम अलग हो रहे थे। सच कहूं तो मैं ही बिपाशा से अलग हो रहा था क्योंकि हमारे बीच कुछ मुद्दे थे। इसलिए उसे यह बहुत मुश्किल लग रहा था और मैं उसे हर दिन सेट पर देख रहा था। वह परेशान थी। उस समय मेरे लिए किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना बहुत मुश्किल था जिसकी मैं इतनी परवाह करता हूं।"
दोबारा प्यार में हैं डिनो मोरिया
डिनो ने आगे कहा, हमने अलग-अलग रास्ता चुन लिया था। हमने कोशिश भी की फिक्स करने की लेकिन हो नहीं रहा था। इस वजह से हमने मूव ऑन करने का फैसला किया। इस इंटरव्यू में एक्टर ने प्यार को लेकर भी बात की। डिनो ने कहा कि हर किसी को प्यार करना चाहिए। आप इस धरती पर प्यार फैलाने के लिए आए हैं। इसी के साथ उन्होंने डेटिंग को लेकर भी एक बड़ा हिंट दिया। जब डिनो से पूछा गया कि क्या आपकी लाइफ में कोई है इस पर एक्टर ने कहा, 'हां हो सकता है। प्यार अच्छा है। आप जितना प्यार बांटोगे, उतना ज्यादा प्यार मिलेगा। हर किसी को अच्छा लगता है कि कोई उसे प्यार करे।'
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब