जंगलों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन से होगी निगरानी
इंदौर। वनमंडल (Forest Department) इंदौर (Indore) अब जंगलों (Forests) में होने वाले अतिक्रमण और अवैध कटाई सहित वन्यप्राणियों (wild animals) की सुरक्षा लिए वन विभाग अब इंदौर, महू, मानपुर, चोरल के जंगलों और शिकारियों पर हाईटेक ड्रोन के जरिये नजर रखेगा। इन्दौर वन विभाग जल्दी ही ड्रोन स्क्वाड की स्थापना करने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इंदौर डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि वनमंडल इंदौर में भी ड्रोन स्क्वाड द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण, अवैध कटाई और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के अलावा वन सम्बन्धित अपराधों पर लगातार निगरानी रखने के लिए ड्रोन स्क्वाड की स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ड्रोन स्क्वाड में हाईटेक ड्रोन तकनीक इंजीनियर पहले वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को यह बताएंगे कि हाईटेक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वन विभाग जंगलों और वन संपदा की निगरानी और सुरक्षा कैसे कर सकता है। हालांकि ड्रोन स्क्वाड की शुरुआत में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम में ड्रोन ऑपरेटर मौजूद रहेगा।
धार वनमंडल इंदौर से आगे निकला
हाईइटेक ड्रोन स्क्वाड की स्थापना के मामले में धार वनमंडल इंदौर से न सिर्फ आगे निकल चुका है, बल्कि उसने जंगल और वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए ड्रोन की हवाई उड़ानों की शुरुआत भी कर दी है। उनके ड्रोन स्क्वाड में 1 डिप्टी रेंजर, 2 वनरक्षक, 1 ड्रोन ऑपरेटर तथा 1 चौकीदार कार्यरत है।
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान