दुर्ग-रायपुर खारुन ब्रिज एक महीने के लिए रहेगा बंद
रायपुर|कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक डायवर्सन योजना लागू की जाएगी. इस संबंध में भिलाई के सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई, जो एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुई. बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने भाग लिया|
दुर्ग-रायपुर खारुन ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद
वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया की व्यापक डायवर्सन योजना के तहत हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. दुर्ग से रायपुर जाने वाले हल्के वाहनों को नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग तथा सुपेला-रिसाली क्षेत्र से जाने वालों को उतई-सेलूद-ढौर-अमलेश्वर मार्ग उपयोग करने कहा गया है. वहीं रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहनों को चंदनीडीह-पुराना रपटा पुल या रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग से गुजरने की सलाह दी गई है|
डायवर्सन व्यवस्था होगा लागू
भारी वाहनों के लिए भी विशेष समय और मार्ग निर्धारित किए गए हैं. कुछ मार्गों पर सुबह और शाम के समय भारी वाहनों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी. राजनांदगांव और महासमुंद की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित समय पर टोल प्लाजा और प्रमुख पॉइंट्स पर रोका जाएगा. निर्माण एजेंसी को 24 घंटे वालेंटियर तैनात करने, क्रेन उपलब्ध रखने और डायवर्सन पॉइंट्स पर स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा. उन्होंने ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में कुम्हारी मार्ग से बचें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें|
दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान
- दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, आरंग, अभनपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन नेवई उतई-सेलूद पाटन अभनपुर मार्ग का उपयोग करें|
- सुपेला, भिलाई, रिसाली, नेवई से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन उतई- सेलूद ढौर औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें|
- खुर्सीपार, चरोदा, भिलाई-3 से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन सिरसा गेट- सिरसा खुर्द औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें|
- नंदिनी, अहिरवारा, कुम्हारी से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से आवागमन करेंगे|
रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान
- भनपुरी, गुढ़ियारी, हीरापुर, टाटीबंध से दुर्ग जाने वाले हल्के वाहन चालक (कार चालक एवं बाइक) चन्दनीडीह से लेफ्ट होकर पुराना रपटा पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे.
- रायपुर से दुर्ग की ओर जान े वाले हल्के वाहन (कार एवं मोटरसाइकिल ) रायपुरा से महादेवघाट की ओर मुड़कर अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई दुर्ग जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करे.
- NH 53 कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत कार्य भारी मध्यम वाहन का डायवर्सन प्लान
दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान
- दुर्ग से रायपुरकी ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी टोल पारकर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे.
- राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को दुर्ग बाई-पास मार्ग पर बाफना टोल प्लाजा के पास प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक रोका जायेगा.
- भिलाई औद्योगिक क्षेत्र तथा ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई से निकलने वाले भारी वाहनों को प्रात: 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाना निषेध रहेगा.
- नंदिनी, अहिरवारा, बेरला से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को मुरमुंदा- ओटेबंध-गुधेली पठारीडीह होकर उरला (रिंग रोड नम्बर 04) की ओर प्रस्थान करेंगे.
रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान
- रायपुर से दुर्ग की ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे|
- महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मंदिर हसौद के पास सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रोका जायेगा.
- उरला सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र तथा बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रिंग रोड नम्बर 04 में नंदन वन कटिंग के पास रोका जायेगा.
- BSP प्लांट से आए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त मरम्मत कार्य के दौरान प्लांट से रायपुर जाने वाले वाहनों को उतई से सेलुद, फूंडा- मोतीपुर मार्ग का प्रयोग करने कहा गया.
निर्माण एजेंसी को निर्देश
- ▪️ खारून नदी ब्रिज का मरम्मत करने वाले एजेंसी को निर्माण कार्य के दौरान प्राप्त वालेंटियर 24 घंटे तैनात करने कहा गया|
- ▪️ कुम्हारी ब्रिज के दोनों और किसी प्रकार के वाहन खराब होने पर तत्काल हटाने 24 घंटे क्रेन उपलब्ध कराने,साथ ही सिरसा गेट चौक अमलेश्वर में भी क्रेन उपलब्ध कराने कहा गया|
- ▪️ सभी वाहन डायवर्सन पॉइंट में वाहन डायवर्सन का रूट मैप लगाने, डायवर्सन मार्ग में पर्याप्त दिशा निर्देश का फ्लेक्स लगाने कहा. गया|
- ▪️ सभी डायवर्सन प्वाइंट पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड, रूट मैप एवं दिशा-निर्देश फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे|
- ▪️ निर्माण एजेंसी द्वारा मरम्मत कार्य अवधि में 24 घंटे प्रशिक्षित वालेंटियर तैनात किए जाएंगे|
- ▪️ कुम्हारी ब्रिज के दोनों ओर, सिरसा गेट चौक एवं अमलेश्वर क्षेत्र में 24 घंटे क्रेन उपलब्ध रखी जाएगी, जिससे खराब वाहनों को तत्काल हटाया जा सके|
- ▪️ यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख डायवर्सन प्वाइंट पर अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा|
- ▪️ भारी वाहनों का निर्धारित मार्ग से ही आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा, उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी|
- ▪️ आम नागरिकों को असुविधा से बचाने हेतु वैकल्पिक मार्गों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जाएगी|
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा