इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार साइबरस्टर भारत में लॉन्च
नईदिल्ली । इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार साइबरस्टर को जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में लॉन्च कर दिया है। कार की बिक्री देशभर के 13 शहरों में मौजूद एमजी सलेक्टर प्रीमियम शोरूम्स के जरिए की जाएगी। पहले से बुकिंग करा चुके ग्राहकों के लिए इसकी एक्स-शोरूम कीमत रुपए 72.49 लाख रखी गई है, जबकि नई बुकिंग करने वालों को यह कार ₹74.99 लाख में मिलेगी। यह दो दरवाजों वाली ओपन रूफ ड्रॉप-टॉप कार अपने अनोखे डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में है। साइबरस्टर में 77 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर लगभग 580 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं और यह ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। स्पीड के शौकीनों के लिए यह कार किसी सपने से कम नहीं, क्योंकि यह महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके कैंची की तरह ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाजे, ट्रिपल स्क्रीन वाला डिजिटल कॉकपिट, बोस साउंड सिस्टम और प्रीमियम सीट मटीरियल इसे एक फ्यूचरिस्टिक अनुभव बनाते हैं।
कंपनी के एमडी अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि साइबरस्टर उन लोगों के लिए है जो रोडस्टर को सपना मानते थे, लेकिन अब यह सपना हकीकत बन गया है। यह कार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और खुली सड़क की आजादी का शानदार मेल है। सेफ्टी के लिहाज से भी साइबरस्टर शानदार है। इसमें लेवल-2 अडास, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और मजबूत एच-फ्रेम बॉडी दी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है। कंपनी कार के पहले मालिक को लाइफटाइम बैटरी वारंटी और 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है। चार्जर और इंस्टॉलेशन की लागत भी कीमत में शामिल है। डिलीवरी की शुरुआत 10 अगस्त 2025 से होगी।
राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव