बीयर बॉटल से हत्या की कोशिश करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार
धमतरी। बीयर बॉटल से हत्या की कोशिश करने वाले बाप-बेटे की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को प्रार्थी ने बताया कि पिता असकरण रात्रि करीबन 10:30 बजे गौरा चौरा चौक के पास साहू पारा दानीटोला वार्ड में गुटखा खाने गये थे उसी समय वहाँ पर राजकुमार ध्रुव आया और गौरा चौरा में बीयर की बॉटल को तोड़कर अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था। जिसे आसकरण ने मना किया तो राजकुमार ध्रुव बेहद गुस्सा होकर अपने घर तरफ चला गया और तुरंत ही अपने लड़के निशांत ध्रुव उर्फ दीपू के साथ वहां पर आये राजकुमार ध्रुव अपने हाथ में एक चाकु रखा हुआ था और उसका लड़का निशांत उर्फ दीपू बीयर की टूटी हुई बॉटल को अपने हाथ में रखा था। दोनों ने एक राय होकर हत्या करने की नियत से आसकरण के सीने व पेट में एवं अन्य शरीर में चाकु बीयर के बॉटल के टुकड़े से संघातिक चोट पहुंचाने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तत्काल कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उपरोक्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ कथन लेने पर दोनों मिलकर हत्या करने की नियत से मारपीट करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू एवं टुटे हुए बीयर की बोतल को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अप०क्र०-223/24धारा 307, 34 भादवि.एवं 25. 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो