6 सालों बाद फरवरी सबसे ज्यादा गर्म
भोपाल । शहर में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम चल रहा है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन में कोहरा, कुहासा, हल्के बादलों की स्थिति बन रही है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। पिछले छह सालों बाद फरवरी का पहला पखवाड़ा इतना गर्म बीत रहा है। इस साल अब तक सिर्फ एक दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा है, पिछले छह सालों की तुलना की जाए तो फरवरी के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 4 से 7 बार 10 डिग्री के नीचे रहा है, इसके पहले 2018 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब तापमान बढ़े हुए थे। फरवरी का पहला पखवाड़ा बीतने को है।
इस दौरान शहर में मौसम के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। उत्तर भारत में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण इन दिनों हल्के बादलों के कारण इन दिनों रात के तापमान बढ़े हुए हैं। शहर में गुरूवार को भी सुबह कुहासा रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी एक हजार मीटर के आसपास रही, वहीं आंशिक बादल भी रहे। सर्द हवाओं के कारण दिन में हल्की ठंडक का भी अहसास हुआ।
तापमान में हल्की गिरावट की संभावना
मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस समय एक ऊपरी हवा का चक्रवात मध्य महाराष्ट्र में बना हुआ है। एक ट्रफ मप्र होते हुए उत्तर प्रदेश तक जा रही है, इसके कारण नमी आ रही है। इससे कुहासा, हल्के बादलों की स्थिति बन रही है। अभी एक दो दिन तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, इसके बाद 17 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।
सीमावर्ती इलाकों के विकास पर सरकार का बयान, संसद में रखी पूरी रिपोर्ट
Rajeev Shukla ने राज्यसभा में उठाया छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं का मुद्दा
भोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस आरक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला
कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष
नवरात्रि में फलों के दाम चढ़े, सेब-अंगूर 10% तक महंगे
काव्या की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ा 300+ विकेट वाला गेंदबाज