बुलंदशहर रोड पर दर्दनाक मंजर: जलती कार में तड़पते रहे पांच लोग, नहीं बच पाई जान
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जहां एक स्विफ्ट कार 5 लोगों के लिए चिता बन गई. कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. कार सवार शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. परिवार के 6 सदस्य स्विफ्ट कार में सवार थे, जिनमें से पांच की जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक एयर कंडीशनर कंपनी का इंजीनियर बताया जा रहा है.
हादसा जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अनूप शहर बुलंदशहर रोड पर गांव जानीपुर के पास हुआ. दिल्ली के मालवीय नगर के रहने वाले तनवीर अहमद अपने और अपने बहनोई के परिवार के साथ बदायूं के सहसवान के गांव चमरपुरा से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे. जहां एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह 5:35 पर स्विफ्ट कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया से टकराकर खाई में गिर गई.
एक लड़की जिंदा, गंभीर घायल
जैसे ही कार पुलिया से टकराई कार में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में तनवीर अहमद का बहनोई जुबेर, सलज निदा, पत्नी मोमिना, बहनोई का ढाई साल के बेटा जैनुल की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं इस हादसे में सिर्फ तनवीर अहमद की 17 वर्षीय बेटी गुलनाज बची. लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. हादसा इतना खतरनाक था कि परिवार के किसी सदस्य को कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.
कार चालक को आ गई थी नींद!
इस दर्दनाक हादसे की वजह कार चालक को नींद की झपकी का आना बताई जा रही है. हालांकि परिवार का कहना है की बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पुलिया से जा टकराई और खाई में गिर गई. इसके बाद कार में भयंकर आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में जीजा और साले के परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद मातम पसर गया.
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक