कवर्धा जेल में बंद ग्रामीणों से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाकात
कबीरधाम । कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में बीते 15 सितंबर को हुए हत्याकांड व आगजनी के मामले में पुलिस ने यहां के 69 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं को दुर्ग के जेल में रखा गया है। पुरुषों को कवर्धा के जेल में रखा गया है। इन्हीं आरोपियों में प्रशांत साहू की 18 सितंबर को मौत हो गई थी। तब ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था।आज मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य व घटना से संबंधित तथ्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बंदियों से हुई बातचीत यह बता रहे है किपुलिस प्रशासन ने बिना किसी विवेचना के हत्या, हत्या के प्रयास जैसे अपराधों में बेगुनाहों को बंद किया है। अंदर के लोगों ने बताया कि कैसे पुलिस लोहारीडीह में दरवाजा तोड़ कर लोगों को पीटते हुए लेकर आई है, कुछ लोग घटना के दौरान राजनांदगांव गए थे, उन्हें भी और तो और जो लोग मृतक कचरू साहू के पोस्टमार्टम में गए थे, वे भी जेल में हैं।
पूर्व सीएम ने कहा कि कोई व्यक्ति एक ही समय दो स्थान पर आखिर कैसे हो सकता है? पुलिस बिना विवेचना किए हिटलरशाही पर उतारू है। स्व. रघुनाथ साहू के भतीजा ने बताया कि इसका चचेरा भाई टिकेराम साहू, कन्हैया साहू के साथ राजनांदगांव गया थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी अंदर कर दिया। जो आरोपी हैं उन्हें गिरफ्तार करना ही चाहिए, लेकिन जो नहीं हैं उन्हें क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है।
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति