गणेश चतुर्थी 2024: गणेश जी की मूर्ति की स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त, यहां जानें
गणेश चतुर्थी। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। वह सभी गणों के स्वामी हैं। उनकी पूजा करने से न केवल सुख-समृद्धि बल्कि ज्ञान की भी प्राप्ति होती हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत यदि गणेश जी के नाम से की जाए, तो वह हमेशा सफल होता है। वैसे तो रोजाना ही भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लेकिन सप्ताह में बुधवार का दिन उनकी पूजा के लिए समर्पित होता है। वहीं विशेष फल की प्राप्ति के लिए भाद्रपद माह और भी शुभ होता है।
हिंदू धर्म में इस माह को भगवान गणेश के जन्म से जुड़ा गया है। बता दें भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। हर साल इस तिथि को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो 10 दिनों तक लगातार चलता है। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 7 सितंबर से शुरू होगा, जबकि गणेश विसर्जन 17 सितंबर, 2024 के दिन किया जाएगा।
इस दौरान उनकी पूजा करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं। इस दिन ब्रह्म योग और चित्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जो इस तिथि की महत्ता को अधिक बढ़ा रहे हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जान लेते हैं।
गणेश चतुर्थी तिथि 2024
भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर, 2024 को दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 7 सितंबर को शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा।
मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी की पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रहा है। इस मुहूर्त का समापन उसी दिन दोपहर के 1 बजकर 33 मिनट पर होगा।
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर