गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, पुलिस का 'हाफ एनकाउंटर', एक आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्तमहिला से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को शुक्रवार की देर रात गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के घेराबंदी करने के बाद आरोपी युवक ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगा. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी युवक को पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. युवक बेलघाट थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मुख्य आरोपी है.
आरोपी की पहचान बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलाव निवासी शफीक खान उर्फ गोलू के रूप में हुई है. पुलिस ने शफीक के पास से एक तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया है. इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. शुक्रवार की देर रात पुलिस मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हीरा मंडी गई थी.
तीन लोगों ने किया महिला से गैंगरेप
पुलिस टीम जब उसे पकड़ने गई तो वह भागने लगा. उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी शफीक उर्फ गोलू को पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया था.
नदी के किनारे जा रही थी महिला, तभी पकड़ा
55 वर्षीय एक महिला बुधवार की शाम को शाहपुर तटबंध होते हुए नदी के किनारे जा रही थी. आरोप है कि इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया. तीनों आरोपियों के चंगुल में फंस चुकी महिला ने अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया. उसकी आवाज सुनकर जब एक महिला वहां पहुंची तो तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए.
पीड़ित महिला के पति ने की शिकायत
इसके बाद वो महिला पीड़िता को उसके घर ले गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी सोनू और गप्पा , मुहम्मद रजा उर्फ बबलू, और शफीक खान उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई.
शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी सोनी और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में तीसरे मुख्य आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उसे भी जेल भेजने में तैयारी में जुट गई है.
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल