आदिवासी युवती से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसमें शामिल एक आरोपी की ओडिशा में मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की मौत करंट लगने से हुई है और उसका शव बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी इस मामले में फरार था। रायगढ़ के नगर सीएसपी शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म के इस मामले में 8 आरोपी थे। इसमें से 15 साल के एक नाबालिग समेत 7 लोगों को पकड़ लिया है। आठवां फरार आरोपी 18 साल के संजय पुलिस से बचने के लिए ओडिशा चला गया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली गांव स्थित अपने मामा के घर में छिपा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी वहां जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई जिसके बाद रेंगाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद 8 आरोपियों में से 7 को पकड़ लिया है जबकि एक की मौत हो गई है।
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना