जॉर्जिया मेलोनी को मिले मैन ऑफ द ईयर ने पैदा किया नया विवाद
रोम। इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री जॉर्जिया मेलोनी को इटली के एक अखबार ने मैन ऑफ द ईयर चुना है। हालांकि पदवीं मिलने के बाद लोगों ने उनसे इसे वापस लौटाने का अनुरौध किया है। इससे नया विवाद पैदा हो गया है। अखबार ने पीएम मेलोनी की तारीफ में लिखा है कि उन्होंने दुनिया में छिड़े युद्ध के बीच एक ऐसे देश में लड़ाई जीती है, जहां पुरुष प्रधान समाज पर हावी है। हालांकि अखबार द्वारा पीएम मेलोनी को यह पदवीं दी जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं का आरोप है कि यह पदवीं खुद पुरुष श्रेष्ठता दर्शाती है। कइयों ने पीएम से सोशल मीडिया के जरिए अनुरोध किया है कि वह इस उपाधि को अस्वीकार कर दें। बता दें कि मेलोनी दो महीने पहले तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपने पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया था। दरअसल, एड्रिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इटली के एक अखबार ने अपने संपादकीय में पीएम जॉर्जिया मेलोनी को साल 2023 की मैन ऑफ द ईयर के लिए चुना है। ब्रदर ऑफ इटली पार्टी की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने पूर्व पीएम मारियो द्रागी को बड़े अंतर से मात देकर सितंबर 2022 में पीएम पद का चुनाव जीता था। इसी के साथ इटली में दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार दक्षिण पंथी सरकार सत्ता के शीर्ष पर पहुंची। मेलोनी को पूर्व तानाशाह मुसोलिनी का समर्थक माना जाता है। वह खुद कई बार मुसोलिनी को अपना आइडल कह चुकी हैं। इटली में दक्षिणपंथी समर्थन करने वाले एक अखबार ने मेलोनी को मैन ऑफ द ईयर के लिए चुना है। महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और कई महिला राजनेताओं ने इसे पुरुष प्रधान सोच कहकर निंदा की है। एलेन्ज़ा वर्डी ई सिनिस्ट्रा के एक सांसद एलिसबेटा पिकोलोटी ने फेसबुक पर लिखा कि मेलोनी को इस उपाधि को अस्वीकार कर देना चाहिए क्योंकि यह केवल पुरुष प्रधान सोच को दिखाता है।
अखबार ने मेलोनी की तारीफ में लिखा है कि युद्ध के इस समय में, हमने एक ऐसी नेता को चुना है, जिसने दिखाया कि वह लड़ाई लड़ना जानती हैं। हमारे लिए जॉर्जिया मेलोनी मैन ऑफ द ईयर हैं क्योंकि उन्होंने अलग सोच अपनाकर लिंग भेद की लड़ाई जीती है। उन्होंने पुरुष सोच वालों का अहंकार तोड़ा और महिलाओं की पराजय वाली भावना को खत्म किया है। बता दें कि दो महीने पहले भी मेलोनी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपने पति ए़ंड्रिया जियाम्ब्रुनो से दस साल पुराने रिश्ते को तोड़ने की घोषणा की थी।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके