यौन उत्पीड़न के बाद बच्ची की हत्या
मुंबई । दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल पर मृत पाई गई बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मीडिया कर्मियों को बताया कि साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हमने निर्माण स्थल पर काम करने वाले लगभग 20 मजदूरों को हिरासत में लिया है और हम आगे की जांच कर रहे हैं। वास्को थाने में मामला दर्ज किया गया है।
डिपो में लगी आग: तीन बसों का हुआ सफाया, आस-पास इलाके में फैल गया धुआँ
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल