शासन से हरी झंडी, 170 KM लंबी सड़क का होगा विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर और सोनभद्र को जोड़ने वाले लुंबिनी-दुद्धी मार्ग को 53 करोड़ रुपये की लागत से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। वर्तमान में दो लेन की इस सड़क पर यातायात का भारी दबाव है। चौड़ीकरण के बाद यह मार्ग फोरलेन के बराबर हो जाएगा जिससे बिहार और सिंगरौली जाने वाले लोगों को सुविधा होगी।
लुंबिनी-दुद्धी मार्ग होगा दस मीटर चौड़ा |
53 करोड़ रुपये की लागत आएगी |
सोनभद्र-बिहार के लिए बेहतर कनेक्टिविटी |
मीरजापुर और सोनभद्र को जोड़ने वाली लुबिंनी-दुद्धी मार्ग दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। सड़क को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है, जिसपर मंजूरी मिल चुकी है। लंबिनी-दुद्धी मार्ग मीरजापुर से सोनभद्र को जाने वाला मार्ग है। सोनभद्र जनपद खनन व बिजली उत्पादन का क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। मात्र दो लेन की सड़क होने के चलते इस मार्ग पर बड़े वाहनों को लेकर चलने में चालकों को परेशानी होती है। ऐसे में इस मार्ग को चौड़ी किया जाना अतिआवश्यक है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से इसको चौड़ी करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। लगभग 53 करोड़ रुपये की लागत से
लुबिंनी-दुद्धी मार्ग को दस मीटर चौड़ी किया जाएगा।
वर्तमान समय में यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। दस मीटर यह और चौड़ी होने के बाद इसकी चौड़ाई कुल 17 मीटर हो जाएगी, जो फोरलेन के बराबर होगी। इसी मार्ग से सोनभद्र, चंदौली होते हुए लोग बिहार भी चले जाते है। इस मार्ग की लंबाई मीरजापुर से दुद्धी तक 170 किलोमीटर से अधिक है। यह रोड चौड़ी हो जाने से लोगों के आवागमन के लिए और बेहतर हो जाएगी। इसी रूट से लोग सिंगरौली व बिहार भी होकर जाते है। मीरजापुर- सोनभद्र मार्ग दस मीटर चौड़ी की जाएगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।- जनार्दन यादव, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, मीरजापुर लंबिनी-दुद्धी मार्ग मीरजापुर से सोनभद्र को जाने वाला मार्ग है। सोनभद्र जनपद खनन व बिजली उत्पादन का क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। मात्र दो लेन की सड़क होने के चलते इस मार्ग पर बड़े वाहनों को लेकर चलने में चालकों को परेशानी होती है। ऐसे में इस मार्ग को चौड़ी किया जाना अतिआवश्यक है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से इसको चौड़ी करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। लगभग 53 करोड़ रुपये की लागत से लुबिंनी-दुद्धी मार्ग को दस मीटर चौड़ी किया जाएगा। वर्तमान समय में यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। दस मीटर यह और चौड़ी होने के बाद इसकी चौड़ाई कुल 17 मीटर हो जाएगी, जो फोरलेन के बराबर होगी। इसी मार्ग से सोनभद्र, चंदौली होते हुए लोग बिहार भी चले जाते है। इस मार्ग की लंबाई मीरजापुर से दुद्धी तक 170 किलोमीटर से अधिक है। यह रोड चौड़ी हो जाने से लोगों के आवागमन के लिए और बेहतर हो जाएगी। इसी रूट से लोग सिंगरौली व बिहार भी होकर जाते है।
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान