IMD अलर्ट: मानसून विदाई से पहले बारिश के आसार
IMD Rain Alert: राजस्थान में अब मानसून रवानगी की ओर है। राजस्थान में मंगलवार से बारिश का दौर खत्म हो गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार 11 सितंबर से प्रदेश में एक सप्ताह के लिए बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि उसके बाद भी वेदर सिस्टम एक्टिव रहने के कारण कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसी के साथ पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
इधर बारिश का दौर थमने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिलों में पांच डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ा है।
शीत्सांग: विकास, स्थिरता और आधुनिकता की दिशा में नया अध्याय
2024 में पैरालाइसिस अटैक के बाद पंडवानी गायिका तीजन बाई की सेहत पर लगी नजर
दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट