पॉलीकैब ग्रुप पर आयकर विभाग ने किया बेहिसाब नकद बिक्री का हुआ खुलासा
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बिजली के तार और अन्य इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली पॉलीकैब समूह के परिसरों पर छापा मारकर लगभग 1,000 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकद बिक्री का पता लगाया है। हाल में कंपनी के परिसरों की तलाशी ली गई थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि पिछले साल 22 दिसंबर को समूह के खिलाफ तलाशी शुरू करने के बाद चार करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है। साथ ही 25 से अधिक बैंक लॉकरों पर रोक लगाई गई है। तलाशी अभियान के तहत महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नासिक, गुजरात में हलोल तथा दिल्ली समेत कुल 50 परिसर शामिल हैं। सीबीडीटी के बयान में समूह का नाम नहीं बताया लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड होने की पुष्टि की है। पॉलीकैब इंडिया ने शेयर बाजारों को दी सूचना में मीडिया में चल रही कंपनी की कर चोरी की रिपोर्ट को अफवाह करार दिया। कंपनी ने कहा कि कंपनी सभी नियमों के अनुपालन और पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है। दिसंबर, 2023 में तलाशी कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया गया था। कंपनी को तलाशी के नतीजे के संबंध में आयकर विभाग से फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। सीबीडीटी ने कहा कि तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल आंकड़े जब्त किए गए। इनसे कुछ अधिकृत वितरकों की मिलीभगत से समूह द्वारा अपनाई गई कर चोरी के तौर तरीकों का पता चलता है।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई