ईरान के बॉर्डर गार्ड्स ने 250 अफगान नागरिकों को मौत के घाट उतारा
तेहरान । ईरान के बॉर्डर गार्ड्स की ओर से अफगानिस्तान सीमा पर की गई गोलीबारी में 250 अफगान नागरिकों की मौत हुई है। ईरान मानवाधिकार संगठन (हलवाश) ने ये दावा किया है। संगठन के मुताबिक ये लोग अफगान शरणार्थी थे, जो ईरान की सीमा में प्रवेश कर रहे थे।
संगठन ने पीड़ितों के शवों को दिखाते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि इन व्यक्तियों को सीमावर्ती क्षेत्र में मार दिया गया। खुलासा हुआ हैं कि प्रवासियों के समूह में 300 से ज्यादा लोग शामिल थे। इस समूह में से 50 ही जिंदा बच सके। इस गुट के बाकी लोग गोलीबारी में मारे गए।
यह रिपोर्ट ईरानी बलों के अफगान शरणार्थियों के उत्पीड़न, यातना और दुर्व्यवहार की खबरों के बीच आई है। ईरानी सीमा रक्षकों की कार्रवाई पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी तीखी प्रतिक्रिया हुई है। हालांकि अभी तक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के अधिकारियों की ओर से मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
ईरान में बड़ी संख्या में अफगान शरणार्थी हैं लेकिन इनकी स्थिति काफी गंभीर है। ईरान में अफगान शरणार्थियों को मानवीय और बुनियादी अधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ रहा है।
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज